Home » प्रदेश » जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

उदयपुर/ जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिला कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में जिले में कृषि विकास कार्यक्रमों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण, उद्देश्यपरक एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।

इन दौरान वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए क्ठज् (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) आधारित योजनाओं की कार्ययोजना एवं उनकी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदानों हेतु प्राप्त आवेदनों, निस्तारित एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

साथ ही बजट घोषणाओं की प्रगति, आत्मा परियोजना के तहत संचालित गतिविधियों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की स्थिति पर भी अधिकारियों ने जानकारी प्रस्तुत की। जिला उद्यान विकास समिति के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों एवं अब तक हुई प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाते हुए किसानों को समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सुधीर कुमार वर्मा सहित कृषि विभाग, उद्यान विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!