हिरणमगरी (Udaipur) – पुलिस ने एक महिला अभिवक्ता के घर के बहार खड़ी दो कारों में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी भरत योगी़ ने बताया कि प्रतापनगर थाने के आदर्शनगर, दक्षिणी सुन्दवास निवासी नीता पत्नी सुनील जैन ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत दिनों मध्य रात्रि को हिस्ट्रीशीटर संजय शर्मा उर्फ छोटू पुत्र श्याम लाल, मिथुन माली उर्फ रामचंद्र पुत्र पुष्कर लाल व अन्य ने मेरे घर के बाहर खडी दो कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी।
दर्ज रिपोर्ट पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए हिरणमगरी और प्रतापनगर थाने से एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सूचना के आधार पर सी.सी.टी.वी. कैमरा व अन्य तकनीकी सहयोग से उक्त घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी सुन्दरवास निवासी संजय उर्फ छोटू पुत्र श्याम लाल शर्मा और वर्धमान नगर, उत्तरी सुन्दरवास निवासी मिथुन उर्फ रामचंद्र पुत्र पुष्कर माली को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





