Breaking News

Home » प्रदेश » राजस्थान में फिर बढ़ेगा तापमान, केरल में कब पहुंचेगा मानसून

राजस्थान में फिर बढ़ेगा तापमान, केरल में कब पहुंचेगा मानसून

Rajasthan Weather : गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी है। केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून 7 जून के बाद पहुंचने का अनुमान है। इस वजह से देश के अन्य राज्यों में इसके देरी से पहुंचने के आशंका है। राजस्थान में अगले हफ्ते तापमान बढ़ने का अनुमान है।

मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय से गुजर रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और मराठवाड़ा में भी बारिश हुई। अगले 24 घंटों में भी यहां बारिश की संभावना है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

राजस्‍थान में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राज्‍य के कई हिस्सों में गर्मी तीखे तेवर दिखा सकती है। 4-5 जून को बीकानेर और जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है जबकि बाकी जगह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जून को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]