Home » प्रदेश » कल होगा जिला प्रमुख का चुनाव , चाक चौबंद रहेंगे सुरक्षा बंदोबस्त

कल होगा जिला प्रमुख का चुनाव , चाक चौबंद रहेंगे सुरक्षा बंदोबस्त

उदयपुर – पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 की मतगणना के बाद बुधवार से पंचायतीराज संस्थाओं के मुखियाओं की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम बुधवार को जिला प्रमुख का चुनाव होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं तथा सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन सुबह 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक का रहेगा। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करते हुए चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिला प्रमुख पद पर निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने इसके लिए एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में 6 सदस्सीय मतदान अधिकारी दल नियुक्त किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ दुहन के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान माकूल सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

उपप्रमुख 26 को, प्रधान 27 को चुने जाएंगे

जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद अगले दिन 26 नवम्बर को उप जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। इसी प्रकार 27 नवम्बर को जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रधान तथा 28 नवम्बर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। उनमें भी वहीं प्रक्रिया रहेगी जो जिला प्रमुख पद के लिए अपनाई जाएगी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!