Home » प्रदेश » महेश सिंह जसरोटिया को ले अमानाह अवॉर्ड्स में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिले

महेश सिंह जसरोटिया को ले अमानाह अवॉर्ड्स में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिले

उदयपुर – लेकसिटी से जुड़े आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले वरिष्ठ होटल प्रबंधन विशेषज्ञ महेश सिंह जसरोटिया ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से गौरव बढ़ाया है। उन्हें प्रतिष्ठित ले अमानाह अवॉर्ड्स सीजन-8 में दो विशिष्ट सम्मानों से नवाजा गया है। जसरोटिया को ‘लक्जरी होटलियर ऑफ द ईयर’ और ‘राजपूत आइकन ऑफ एक्सीलेंस’ अवॉर्ड प्रदान किए गए। ये सम्मान आतिथ्य सत्कार क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर उपलब्धियों को रेखांकित करते हैं।

वर्तमान में महेश सिंह जसरोटिया मैरियट इंटरनेशनल के ऑटोग्राफ कलेक्शन से जुड़े भारत के पहले पैलेस होटल नूरमहल पैलेस, करनाल में जनरल मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे अनुभवी होटल प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में है, जिन्होंने भारतीय आतिथ्य परंपरा को आधुनिक होटल प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दिग्गज होटल समूहों के साथ रहा लंबा अनुभव

महेश सिंह जसरोटिया का हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने पेशेवर सफर में उन्होंने द लीला पैलेस, ताज होटल्स, आईटीसी होटल्स और द पार्क जैसे देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों के साथ काम किया है। मैरियट इंटरनेशनल से जुड़ने से पहले वे रेडिसन होटल ग्रुप में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न होटल इकाइयों के संचालन, व्यावसायिक रणनीतियों और प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
वे रेडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर सहित जम्मू, विशाखापत्तनम और अलीबाग की होटल इकाइयों में भी महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। उदयपुर में उनकी पेशेवर भूमिका दक्षिणी राजस्थान के आतिथ्य सत्कार क्षेत्र के लिहाज से भी उल्लेखनीय रही है।

अनुभव और नेतृत्व क्षमता को मिली पहचान

आतिथ्य सत्कार उद्योग में निरंतर योगदान और उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल के लिए मिले ये दोनों सम्मान उनके लंबे पेशेवर सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। ‘लक्जरी होटलियर ऑफ द ईयर’ सम्मान जहां विलासितापूर्ण होटल प्रबंधन में उनकी दक्षता और नेतृत्व को दर्शाता है, वहीं ‘राजपूत आइकन ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान उनकी विशिष्ट पहचान और उपलब्धियों को रेखांकित करता है।

जसरोटिया की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि भारतीय आतिथ्य सत्कार जगत में राजस्थान की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की भी प्रभावशाली पहचान है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!