Home » प्रदेश » बिरोठी में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर हुआ आयोजित

बिरोठी में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर हुआ आयोजित

उदयपुर – जिले के ओगणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरोठी में बुधवार को श्रम सारथी एसोसिएशन और अरावली निर्माण मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय एवं डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा ग्रामीणों को नए पैन कार्ड बनवाने, जन आधार से जुड़े कार्यों, पेंशन सत्यापन सहित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी गई। जरूरतमंदों को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिरोठी की सरपंच हंसा देवी, हाकर चंद, वार्ड पंच गोविंद और सुभाष, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के कोलियरी क्षेत्र के बैंक बीसी मंगलाराम खराड़ी, पंजाब नेशनल बैंक के बीसी राकेश कलाल, ओगणा बैंक से नरेंद्र एवं सुंदरलाल मौजूद रहे। इसके अलावा अरावली निर्माण मजदूर संगठन ओगणा के अध्यक्ष नारायणलाल, संगठन सदस्य मंगल सिंह, शिवलाल भगोरा एवं मोहन तथा श्रम सारथी संस्था के फील्ड ऑफिसर प्रभुलाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!