Home » प्रदेश » हगामी बाई गमेती ने संभाला पालीदाणा ग्राम पंचायत का कार्यभार

हगामी बाई गमेती ने संभाला पालीदाणा ग्राम पंचायत का कार्यभार

सायरा – क्षेत्र में हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों के कार्यभार संभालने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को पालीदाणा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच हगामी बाई गमेती ने कार्यभार संभाला। इस दौरान ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव में जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की।

बता दे कि हाल ही में संपन्न हुए सरपंच चुनाव में हगामी बाई गमेती को 573 मत मिले थे। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच मंशाराम की पत्नी मोवनी बाई गमेती को 433 मत प्राप्त हुए थे।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान वार्ड पंच सोहनी बाई, प्यारी बाई, जेठाराम, नरपत सिंह झाला, सुरेश गुर्जर, किशन गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!