Home » प्रदेश » गोगुंदा पंचायत समिति में 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 48 मैदान में

गोगुंदा पंचायत समिति में 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 48 मैदान में

गोगुंदा – पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत सोमवार को द्वितीय चरण की नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हुई। गोगुंदा पंचायत समिति में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब पंचायत समिति के चुनावी मैदान में 48 प्रत्याशी रह गए हैं।

वहीं, सायरा पंचायत समिति में नाम वापसी के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में यहां 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहेंगे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोनों पंचायत समितियों में चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटेंगे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!