Home » प्रदेश » काजू समझकर खा लिए रतनजोत के बीज, 16 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत

काजू समझकर खा लिए रतनजोत के बीज, 16 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत

गोगुंदा – कस्बे में सोमवार देर रात विनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए 16 मजदूरों को गंभीर अवस्था में लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद सभी मजदूरों की स्थिति में सुधार हुआ।

विनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि सभी मजदूर केईसी कंपनी में कार्यरत हैं और देवला क्षेत्र में काम करते हैं। मजदूरों ने रविवार को रतनजोत के बीजों को काजू समझकर खा लिया था। इसके करीब दो घंटे बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

डॉ. शर्मा के अनुसार, जब सभी 16 मजदूर अस्पताल पहुंचे तो उनकी स्थिति गंभीर थी। उल्टी-दस्त के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिसके बाद सभी की स्थिति में सुधार आया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!