Home » प्रदेश » राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में पेंटिंग कलर ज्योमेट्री और फोटोग्राफ माइग्रेशन का हुआ एक साथ चयन

राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में पेंटिंग कलर ज्योमेट्री और फोटोग्राफ माइग्रेशन का हुआ एक साथ चयन

उदयपुर – कला के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश कोठारी की कृतियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कला संस्था इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट (आईएएफए), अमृतसर पंजाब की 92वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी-2026 के लिए हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर की इस गौरवपूर्ण प्रदर्शनी में कोठारी की दो अलग-अलग विधाओं चित्रकला में कलर ज्योमेट्री तथा फोटोग्राफी में माइग्रेशन थीम आधारित कृतियां एक साथ प्रदर्शित की जाएंगी। ये दोनों चयनित कृतियां अक्टूबर 2026 में अमृतसर स्थित इंडियन अकादमी ऑफ फाइन आर्ट की गैलरी में आयोजित होने वाली वार्षिक कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की जाएंगी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!