Home » प्रदेश » सीने में दर्द के बाद नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन, इलाके में शोक

सीने में दर्द के बाद नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन, इलाके में शोक

पाली – मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से हाल ही में निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अबरार खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अबरार खान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मारवाड़ जंक्शन के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें पाली स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अबरार खान को मृत घोषित कर दिया।

अबरार खान ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल था। ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर ने समर्थकों और परिचितों को स्तब्ध कर दिया।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके निवास पर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने अबरार खान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!