Home » प्रदेश » राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राहुल मेघवाल का हुआ चयन

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राहुल मेघवाल का हुआ चयन

गोगुंदा – 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हैंडबॉल के लिए गोगुंदा क्षेत्र के बिलड़िया निवासी राहुल मेघवाल का चयन हुआ है। राहुल इंडस पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थी हैं। उनके राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।

राहुल मेघवाल के पिता चतरराम मेघवाल खेती करते हैं और राहुल के चयन को वाकल क्षेत्र के लिए उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले लोगों ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय की ओर से भी राहुल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने वाला है। राहुल की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

बता दे कि राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में 572 खिलाड़ीयों ने भाग लिया था जिसमें रोहित मेघवाल ने 12वां स्थान प्राप्त किया था।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!