Home » प्रदेश » सुआवतों का गुड़ा में अटल ई-लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

सुआवतों का गुड़ा में अटल ई-लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

सायरा। क्षेत्र के सुआवतों का गुड़ा गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार को अटल ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रताप लाल भील और सायरा के निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

वीडीओ महेंद्र विश्नोई ने बताया कि पंचायत समिति मद से पुराने पंचायत भवन का नवीनीकरण करवाकर उसमें ई-लाइब्रेरी तैयार की गई है। पंचायत समिति क्षेत्र में यह दूसरी सरकारी ई-लाइब्रेरी है। उन्होंने बताया कि ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन के लिए सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मनरेगा और वीबीजी रामजी योजना के तहत सुआवतों का गुड़ा के समीप स्थित अमृत सरोवर तालाब पर करवाए गए सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया। वहीं डीएमएफटी मद से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीकृत दो कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया।

इस दौरान नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, डीसी मेघवाल और पूनाशंकर जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!