Home » प्रदेश » अतिक्रमण हटाने की मांग, एसडीएम को ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की मांग, एसडीएम को ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

गोगुंदा – ग्राम पंचायत मादड़ा के मातासुला गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर रास्ता संकरा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच करवाकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मातासुला मुख्य गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और पिपलाज माता मंदिर स्थित है। इनके पास से होकर गांव का सार्वजनिक रास्ता गुजरता है, जिसका उपयोग ग्रामीण लंबे समय से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही प्यारचंद्र जोशी ने निजी उपयोग के लिए सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कर करीब 20 फीट लंबी दीवार बना दी है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से बजट स्वीकृत किया गया है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होना है। ऐसे में निर्माण सामग्री को आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने में भी परेशानी आने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर रास्ते को सुचारू कराने की मांग की।

ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट दिलीप जोशी, भवानी शंकर, धर्मेश जोशी, किशन जोशी, उमाशंकर जोशी, राकेश जोशी, नरेंद्र जोशी, नारायण लाल जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!