Home » प्रदेश » उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी शुरू, जिला प्रमुख पद अनारक्षित

उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी शुरू, जिला प्रमुख पद अनारक्षित

उदयपुर – पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर बुधवार को उदयपुर जिला परिषद सभागार में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी के माध्यम से तय की गई। प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ और एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। आरक्षण प्रक्रिया में स्कूली छात्र-छात्राओं की भी भागीदारी रही।

जिला प्रमुख का पद अनारक्षित

लॉटरी में उदयपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। पिछले कार्यकाल में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित था। जिला प्रमुख पद के आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त को किया जा चुका था।

जिला परिषद के 47 वार्डों का आरक्षण

जिला परिषद सदस्य के 47 वार्डों के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में एससी वर्ग के दो वार्ड आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 46 एससी ओपन और वार्ड 38 एससी महिला के लिए आरक्षित है।

एसटी वर्ग के 28 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 14 एसटी ओपन और 14 एसटी महिला सीटें हैं। एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 19, 21, 22, 25 और 27 आरक्षित हुए हैं।

वहीं एसटी महिला के लिए वार्ड 3, 5, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 20, 23, 24, 26, 28 और 44 आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग में वार्ड 33 ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। ओबीसी महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं हुआ।

अनारक्षित वर्ग में 8 वार्ड ओपन’’ और 8 वार्ड महिला’’ के लिए रखे गए हैं। अनारक्षित ओपन वार्ड 2, 31, 32, 34, 35, 37, 40 और 43 हैं। वहीं अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 29, 30, 36, 39, 41, 42, 45 और 47 आरक्षित हुए हैं।

20 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय

जिले की 20 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय किया गया। इनमें 10 पद एसटी ओपन, 7 एसटी महिला, 2 अनारक्षित महिला, 1 अनारक्षित ओपन और 1 एससी ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं।

एसटी ओपन – कुराबड़, गिर्वा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुंदा, सायरा, खेरवाड़ा, नयागांव सहित कुल 10 पंचायत समितियां। एसटी महिला – नाई, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, देवला, ऋषभदेव और कल्याणपुर। अनारक्षित महिला – भींडर, वल्लभनगर और मावली। अनारक्षित ओपन- बड़गांव। एससी ओपन – घासा। गोगुंदा और सायरा में एसटी ओपन सीट आरक्षण लॉटरी के बाद गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति के प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके तहत एसटी वर्ग के पुरुष या महिला उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी

एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने सभागार में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरक्षण की प्रक्रिया के साथ ही अब संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों का ध्यान अपने-अपने क्षेत्र की आरक्षित सीटों पर केंद्रित हो गया है। पंचायत चुनाव से पहले सामने आई आरक्षण की स्थिति से ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों और दावेदारियों की तस्वीर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!