Home » प्रदेश » परिवर्तनशील मंगलवार के तहत 27 विद्यालयों में पहुंचे न्यायिक अधिकारी

परिवर्तनशील मंगलवार के तहत 27 विद्यालयों में पहुंचे न्यायिक अधिकारी

उदयपुर – सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में जिला मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे।
उन्होंने स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए सितम्बर माह की थीम ‘अजनबियों से सावधान – मना करो, दूर जाओ, बताओ’ के तहत जागरूक किया। विद्यालयों में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिकाए भी स्थापित की गई जिसमें स्कूली बच्चें शिकयत डाल सकेंगे।
एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयो में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को न्यायिक अधिकारीगण द्वारा स्कूली बच्चो को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि माह सितम्बर के परिवर्तनकारी मंगलवार के 27 न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित 27 अलग-अलग विद्यालयो में पहुँचे। वहां स्कूली बालक-बालिकाओं को अजनबियों से दूर रहने, हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा योजनाओं, पोक्सो कानून, गुडटच बेड टच, स्थायी लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया।
एडीजे राहुल चौधरी मनवाखेडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे एवं बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल उपाध्याय एवं उपप्रधानाचार्य संध्या शर्मा द्वारा राहुल चौधरी का स्वागत करते हुए धन्यावाद ज्ञापित किया गया।

इसी क्रम में मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी ए.सी.डी. न्यायालय क्रम संख्या 1 सतीश चन्द्र गोदारा, विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 अमित सहलोत, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय क्रम संख्या 1 गणपत लाल विश्नोई, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय न्यायालय क्रम संख्या 3 रणधीर सिंह मिर्धा, न्यायाधीश वाणज्यिक न्यायालय विवेक कुमार त्रिपाठी, न्यायाधीश एडीजे न्यायालय क्रम संख्या 1 नरेन्द्र कुमार, न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 2 दमयंती पुरोहित, न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 5 मुकेश चांवला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार जोशी, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 1 विजय टांक, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 2 अंशिका दिनकर, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 4 मर्यादा शर्मा, ए.सी.जे.एम. किराया अधिकरण अजय मीणा, ए.सी.जे.एम. पीसीपीएनडीटी प्रकरण ममता मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट निकिता जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर 1 आलोक भारद्वाज, न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर 2 कार्तिकेय सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट दक्षिण 1 नवीन सिंह गुर्जर, न्यायिक मजिस्टेट दक्षिण 2 दिव्या शर्मा, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 1 गजेन्द्र सिंह, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 2 राजपाल सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्टेट विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 3 बाबुलाल, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-5 मनोज कुमार सिंगारिया, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-6 आंकाक्षा मीणा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गिर्वा सौरभ, प्रिंसिपल मजिस्टेट किशोर न्याय बोर्ड विनय डाबी द्वारा भी सितम्बर माह के परिवर्तनशील मंगलवार के तहत निजी एवं सरकारी विद्यालयो में स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!