गोगुंदा। थाना क्षेत्र के डुलावतों का गुड़ा (रावमादड़ा) में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। हालांकि, गृहस्वामी की बहादुरी और ग्रामीणों की सजगता के चलते बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे और बैरंग भागना पड़ा। भागते समय बदमाशों का एक मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है।
छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाश छत के रास्ते से घर के भीतर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में घुसते ही कमरों की तलाशी ली, सामान बिखेर दिया और कीमती सामान की फिराक में पेटी व अलमारी के ताले तोड़ दिए।आमने-सामने की भिड़ंत सरिए से किया हमला
वारदात के दौरान जब बदमाश एक अन्य कमरे का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर के अंदर सो रहे किशन सिंह पुत्र अंबासिंह राजपूत और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने किशन सिंह पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके सिर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन किशन सिंह ने साहस दिखाते हुए सरिए को हाथ से पकड़ लिया। इस छीना-झपटी में उनके हाथ पर चोट आई है।हिम्मत ने पस्त किए बदमाशों के हौसले
किशन सिंह और उनके परिवार के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख बदमाश घबरा गए और लूट का इरादा छोड़ भाग खड़े हुए। घायल होने के बावजूद किशन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों का पीछा किया। हालांकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन हड़बड़ाहट में एक बदमाश की जेब से उसका मोबाइल फोन वहीं गिर गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।