Home » प्रदेश » वृद्धा को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर लूट, विरोध करने पर वृद्ध दंपत्ति के साथ मारपीट

वृद्धा को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर लूट, विरोध करने पर वृद्ध दंपत्ति के साथ मारपीट

Elaboration on Robbery and Dacoity Under Indian Penal Code, 1890गोगुंदा। थाना क्षेत्र के खेजड़ियाखेत (अवानी) में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बस्ती के बीच स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने वृद्ध महिला के गले पर चाकू रखकर सोने के जेवर लूट लिए और विरोध करने पर वृद्ध दंपत्ति के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीडित वृद्धा मोहनी बाई (पत्नी कुशाल सिंह) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह और उनके पति रात को कमरे में सो रहे थे। करीब 1 बजे अचानक कुछ बदमाश कमरे में दाखिल हुए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाती, बदमाशों ने उनका गला और मुंह दबा दिया और चाकू दिखाकर शोर न मचाने की धमकी दी। बदमाशों ने वृद्धा के सिर पर पहना सोने का बोर, नाक की नथ और कान की झुमकियां जोर-जबरदस्ती कर खींच लीं।

उसने बताया कि पति के जागने पर हुई मारपीट सोने के जेवर लूटने के बाद बदमाश वृद्धा के पैरों में पहने चांदी के कड़े तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसी छीना-झपटी के दौरान उनके पति कुशाल सिंह की नींद खुल गई। अपने सामने बदमाशों को देख जब कुशाल सिंह ने चिल्लाना शुरू किया, तो बेखौफ बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। वृद्ध दंपत्ति की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और आस-पड़ोस के लोग जाग गए, जिन्हें आता देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस जांच में जुटी परिजनों के अनुसार, बदमाश करीब 4 तोला सोने के जेवर लूट कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा रहीं हैं

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!