Home » प्रदेश » सायरा में सियासी भूचाल प्रधान समेत सवा सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सायरा में सियासी भूचाल प्रधान समेत सवा सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सायरा। क्षेत्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मादरी छापर (पदराडा) में आयोजित राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन समारोह के दौरान सायरा प्रधान सवाराम गमेती और भानपुरा सरपंच प्रतिनिधि रोड़ा राम गमेती सहित कांग्रेस के करीब 125 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विधायक प्रताप लाल गमेती और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की मौजूदगी में इन सभी का मेवाड़ी साफ़ा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

विकास कार्यों का हवाला और कांग्रेस पर तीखे प्रहार

सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप लाल गमेती ने कहा कि जब चुनाव हो रहे थे। तब सायरा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। उस समय सायरा में महाविद्यालय बनाने की मांग की वो आज पूरी हुई है। और सायरा में 45 करोड़ का जीएसएस बना है । उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जब महंगाई शिविर लगाया था उसमें आज दिन तक एक भी व्यक्ति को नहीं जोड़ा था। वहीं भाजपा सरकार ने 47 हजार लोगों को खाद्य सुरक्षा में शामिल किया है। अब हर सुविधा हुई है। कालेज की कमी थी वो भी अब पूरी हुई है। अब लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कांग्रेस की तुलना हवन में हड्डी डालने वाले राक्षसों से करते हुए कहा कि सायरा क्षेत्र में अब महाविद्यालय की मांग भी पूरी हुई है। जो विकास कार्य हो रहे हैं वो भाजपा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जब सायरा पंचायत समिति बन रही थी तब कांग्रेस ने कोर्ट से स्टे लगाने गये थे। जब सतयुग में राक्षस हवन में हड्डी डालने का काम करते थे आज वही भूमिका कांग्रेस निभा रही है। उन्होंने कहा कि जो कालेज अब खुला है वो डॉ मांगीलाल गरासिया जब शिक्षामंत्री रहे उस समय भी खोला जा सकता था लेकिन उनको लोगों की चिंता नहीं थी केवल राजनीति की चिंता थी। जब सायरा के लोगों को बिजली का बिल जमा कराने गोगुंदा जाना पड़ता था अब सायरा में ही जीएसएस और विधुत विभाग का कार्यालय भी खुल गया है। अब सब अधिकारी सायरा में ही समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग जीरामजी योजना का विरोध कर रहे लेकिन यह योजना एक अच्छी योजना है। अब लोगों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। कांग्रेस अब मानसिक संतुलन खो बैठे हैं कांग्रेस को मानसिक संतुलन का इलाज कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के लोग व्यवहार कर रहे वो इनकी फितरत में है। जब सवाराम ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया लेकिन इनको बार बार परेशान किया जा रहा था। ये आहत होकर आज इन्होंने भाजपा से हाथ मिलाया है।

पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा ने कहा कि राज रोने से नहीं बल्कि विकास करने से मिलता है। उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब कांग्रेस के नेता होटलों में रो रहे थे और प्रधान सवाराम उसके साक्षी थे।

कांग्रेस का पलटवार गद्दारी का चेहरा साफ हुआ

दूसरी ओर, इस दलबदल पर कांग्रेस खेमे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सवाराम गमेती को एक वोट से कडे संघर्ष में प्रधान बनाया था लेकिन सवाराम ने अपने कार्यकाल में हर जगह कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाने का प्रयास किया यहां तक की भाजपा विधायक प्रताप लाल के साथ राजनीतिक बैठकों में आए दिन मंच पर साझा किया करते थे। यही नहीं गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मांगीलाल गरासिया को हराने के लिए अपने कुछ सरपंचों को भाजपा पदाधिकारियों से एक होटल में 25 लाख से अधिक रुपए लेने का वीडियो सबके सामने आया था।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष सायरा पंचायत समिति उप प्रधान के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बहुमत होने के बावजूद प्रधान सवाराम ने भाजपा से सांठ-गांठ कांग्रेस के दो पंचायत समिति सदस्यों को गायब करवा दिया गया और मतदान नहीं करने दिया। सवाराम ने प्रधान बनाने वाले कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को कभी मान सम्मान नहीं दिया और न ही उनके क्षेत्र में राशि स्वीकृत की बल्कि इसके विपरित पंचायत समिति के बजट की अधिकांश राशि की स्वीकृतियां भाजपा के सरपंचों की ग्राम पंचायतों में जारी की है जिसका प्रमाण पंचायत समिति रिकार्ड में उपलब्ध है। यहीं नहीं सवाराम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के मामले में 35 से 40 प्रतिशत कमीशन अग्रिम राशि लेकर उनकी स्वीकृतियां निकाली। इनके काले कारनामे के कितने ही उदाहरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला के सामने आये है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तो उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए पार्टी हाईकमान को 2 वर्ष पूर्व ही पार्टी से निकालने की अनुशंसा की थी। इसलिए पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले लोगों के पार्टी से बाहर जाने से वैसे भी कांग्रेस पार्टी को कोई नुक़सान नहीं है। अब आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इनका असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होने आगामी चुनावों में सायरा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने का दावा भी किया है।

वहीं, जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल ने  कहा कि कुछ समय पहले जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निरीक्षण पर यशोमती ठाकुर आई हुई थी । उस दौरान मेम का स्वागत सत्कार करने के लिए सायरा प्रधान सवाराम गमेती भी शामिल हुए थे क्योंकि वो डाक्टर मांगीलाल गरासिया के कार्यालय पर नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस बात को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कछुलाल भी जानते थे। उन्होंने सवाराम गमेती के लिए कहा कि वो मेरे होटल पर आए उस दौरान तो कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे तो दो तरफा बात क्यों की जा रही थी।

आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवलसिंह चदाणा, निर्वतमान उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, निर्वतमान प्रधान सुंदर देवी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमेरसिंह, लक्ष्मण सिंह राव, लोकेश पालीवाल,दिनेश सेन, वर्तमान मण्डल अध्यक्ष करण जोशी, गोगुंदा प्रधान सुन्दर देवी, डीसी मेघवाल, महामंत्री ललिता जोशी, ईश्वरसिंह, बाबूसिंह, कडेच सरपंच मनोहरलाल गमेती और गोगुन्दा ,सायरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये कांग्रेस कार्यक्रर्ता हुए भाजपा मे शामिल

इस दौरान सायरा प्रधान सहित सिंघाड़ा सरपंच फुलाराम , भानपुरा सरपंच रोड़ाराम, सामल सरपंच प्रकाश गमेती, कडेच पूर्व सरपच हंसा राम , कानाराम, जेताराम, राजू लाल, बाबूराम, पिंटाराम, गेलाराम, लक्ष्मणराम, सीताराम, अन्नाराम, जीवाराम, कालूराम, बाबूराम, सोमाराम, पटेल कालूराम, सिनराम, प्रभुलाल, जगराम, डालाराम, राजूराम, चेनाराम,रामलाल (भोपाजी), सिंगाराम, मोहनलाल ओर कई कांग्रेस कार्यक्रर्ता भाजपा में शामिल हुए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!