Home » प्रदेश » महाविद्यालय में सांस्कृतिक व साहित्यिक का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में सांस्कृतिक व साहित्यिक का हुआ आयोजन

गोगुंदा। शुक्रवार को क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. ऋचा माथुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता पाठ, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास करना था। देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। अंत में प्राचार्या डॉ. ऋचा माथुर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!