गोगुंदा। मेवाड़ की माटी के युवा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्षेत्र के दादिया गांव के निवासी और भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी के छात्र अर्जुन पालीवाल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रफ्तार का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
कड़ी मेहनत से बनाई जगह
भंवरलाल पालीवाल के पुत्र अर्जुन ने अपनी अटूट मेहनत और लगन के बल पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री (10 किलोमीटर) दौड़ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करना उनकी खेल के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।
हरियाणा में होगी अगली चुनौती
अर्जुन अब हरियाणा की प्रतिष्ठित महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी, रोहतक में आयोजित होने जा रही आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस नेशनल लेवल रेस में अर्जुन विशेष रूप से 10 किलोमीटर दौड़ में अपनी शारीरिक क्षमता और स्टेमिना का प्रदर्शन करेंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।