
गोगुंदा (Udaipur) – गुरुवार को क्षेत्र के विजय बावड़ी, मदारड़ा, सायरा में नांदेश्मा, कमोल सहित ढोल ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर आयोजित हुए । उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमोल में आयोजित शिविर में मानसिक रूप से विक्षिप्त परिवार की हाथों हाथ ई-केवाईसी कराकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित करते हुए संबल प्रदान किया गया। कमोल निवासी होमा राम पिता चुना राम एवं रेखा पुत्री चुनाराम मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में आधार सिडिंग नही होने पर ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी। इससे उस परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ नही मिल पा रहा था। केम्प के अन्तर्गत प्रशासन के निर्देशानुसार घर जाकर प्राथी का ई-केवाईसी कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ दिया गया।
कल क्षेत्र में इन पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
अभियान के तहत शुक्रवार को गोगुन्दा में मादा, छाली, सायरा में कुण्डलावास सहित सामल ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





