Home » प्रदेश » विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़गांव पुलिस ने किया गिरफ़्तार

विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़गांव पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

बड़गांव (Udaipur) – थाना पुलिस ने एक दिन पूर्व फ्रांस की युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा किया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पूरण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह , कांस्टेबल तपेन्द्र , डाला राम सहित महिला कांस्टेबल अनिता शामिल रहे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ने के लिए पीड़िता की निशादेही पर फौरेसिक युनिट और साक्ष्य एप पर विडियो ग्राफी की अपडेट फांस दुतावास नई दिल्ली को घटनाक्रम की सूचना भेजी गई थी जिसके आधार पर आरोपी बोरदा थाना चंदेरिया जिला चित्तोडगढ हाल 101 मानव इम्पेक्स न्यु अशोक विहार, पूजा नगर गली नं. 04 न्यु भूपालपुरा निवासी पुष्पराज उर्फ सिद्वार्थ ओझा पुत्र उदयलाल ओझा (29) चितौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी पुरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में चल रही पार्टी में मंगलवार को युवक और युवती मिले थे। दर्ज एफआईआर के अनुसार युवती 22 जून को दिल्ली से उदयपुर घूमने के लिए आई थी जो अंबामाता थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। इसके बाद सोमवार शाम को वह एक पार्टी के लिए गई। पीड़िता ने बताया कि पार्टी के दौरान मेरे टेबल पर अचानक एक युवक आया। उसने बोला-चलो बाहर स्मोक करते हैं और आपको आसपास के सुंदर नजारे दिखाता हूं। इस बहाने वह मुझे वहां से लेकर गया। मैंने कई बार अपने होटल जाने के लिए कहा, लेकिन युवक नहीं माना।

युवती ने बताया कि उसका मोबाइल डिस्चार्ज था। युवक उसे एक अपार्टमेंट में लेकर गया। अपार्टमेंट में युवक ने युवती को गले लगने के लिए बोला जिस पर युवती ने इंकार किया तो युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया। युवती ने हालात बिगड़ती देख एक एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गई थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!