
बेकरियां (Udaipur)- मंगलवार देर रात को थाना क्षेत्र के खेखरिया नाल के समीप ढलान पर उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे मार्बल से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रोला चालक ने बड़ी सुझबुझ से अपनी जान बचा ली। ट्रोले की रफ्तार तेज होने की वजह से हाइवे किनारे लगे डिवाइडर पर चढ़ गया वहीं ट्रोले का पिछला हिस्सा कूटकर दूर खेत में जा गिरा । बता दें कि ट्रोले का एक तरफ का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया था। सूचना पर हाइवे पेट्रोलियम के भगवत सिंह झाला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाइवे से ट्रोला हटवाकर सुचारू करवाया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





