गोगुंदा (Udaipur) – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र के पंचायती राज संस्था में रिक्त पदों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई तक रिक्त हुए सायरा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 6 के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 2 जुलाई को किया जाएगा। विशेष अभियान 5 जुलाई को दावे एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई को निश्चित की है। वहीं 22 जुलाई तक दावों एवं आक्षेपों का निस्तारण किया जाएगा। पूरक सूचियों की तैयारी 25 जुलाई तक तथा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 जुलाई को किया जाएगा। इस संबंध में गोगुंदा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





