Home » प्रदेश » राहत की सौगात लेकर आया शिविर, एक परिवार के भाईयों का सपना हुआ साकार

राहत की सौगात लेकर आया शिविर, एक परिवार के भाईयों का सपना हुआ साकार

बडगांव (Udaipur) – मंगलवार को पंचायत समिति के ग्राम पंचायत रामा में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर में एक परिवार के भाईयों का लंबे समय से अधूरा सपना साकार हुआ। शिविर में लाभार्थी भेरूसिंह पुत्र प्यारसिंह, राजपुत, निवासी खरवडो की भागल रामा व सहखातेदारों ने ग्राम झिण्डोली पटवार मण्डल रामा में खातेदारी भूमि में मौके पर आपसी सहमति से बटवारा कर रखा था। लेकिन, भाईयो को जमाबंदी में बंटवारे की जानकारी नही थी। इस सम्बन्ध में तहसील कार्यालय से जानकारी प्राप्त की परन्तु भाईयो में आपसी सहमति नहीं होने से काफी समय से राजस्व रिकॉर्ड में बटवारा नहीं हो पाया था। शिविर में उपखण्ड अधिकारी निरमा बिश्नोई, नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, प्रधान प्रतिभा नागदा व अन्य अधिकारियों ने समझाइश कर आपसी सहमती से राजस्व रिकॉर्ड में विभाजन किया। मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में विभाजन का नामान्तरण खोला जाकर राजस्व रिकॉर्ड जमाबंदी की नकल सभी भाईयो को अलग-अलग दी गई। इससे सभी भाईयों के चेहरे खिल उठे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!