
गोगुंदा (Udaipur)- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गोगुंदा मंडल के तत्वाधान में स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर काला दिवस एवं आपातकाल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता भारत भानु सिंह देवड़ा द्वारा इमरजेंसी के समय में जो कार्यकर्ताओं को यात्रा दी गई एवं नेहरू की तुष्टिकरण की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में विधायक प्रताप लाल गमेती ने बताया कि विभाजन के समय आज बंगाल राज्य को बचाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो कोशिश की वह हर कार्यकर्ता को समझने की आवश्यकता हैं । धारा 370 एक देश दो निशान और दो विधान नहीं हो सकते के बारे में जो मुखर्जी ने संघर्ष किया था उनकी विषम परिस्थितियों में जो जीवन का संघर्ष रहा एवं तत्कालिक सरकार द्वारा मुखर्जी को बंदी बनाकर जेल में उनकी हत्या कराई गई इस विषय पर विधायक द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गठित नव नियुक्त मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को मेवाड़ी पगड़ी एवं केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी , पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, भाजपा वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, महामंत्री सुरेश सोनी , साजु राम गरासिया , मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी , सुरेश पालीवाल, राजकुमारी जैन, देवी सिंह सिसोदिया, राम सिंह राजपूत , करण नाथ, अरविन्द मेनारिया, संतोष कुंवर, देवेंद्र चौधरी, जया पुरोहित , सुरेश तेली, ललित सुथार, दिनेश लोहार सहित मंडल कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





