
सायरा (Udaipur) – क्षेत्र में शनिवार को कहीं जगहों पर सुबह से मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान छोटे – छोटे जलाशयों सहित नदी नाले में पानी की आवक शुरू हो गई। शनिवार को तेज बारिश के चलते हरी – भरी पहाड़ियों से सिमटा चित्रावास ग्राम पंचायत के समीप उपला सकरिया में तेज रफ्तार से बहते हुए झरने से प्राकृतिक सुंदरता का एक शानदार दृश्य प्रस्तुत हो रहा था। मानों प्रकृति ने सुंदरता के दरवाजे खोल दिए हो और पहाड़ों से टकराते झरते हुए झरनें ने सतरंगी रूप ले लिया हो।
बता दें कि इस झरने का पानी वन क्षेत्र के अरावली पहाड़ियों से निकलता हुआ होली का चोतरा, रानी की हल्दु सहित आदि क्षेत्रों में जाता हैं वहीं पानी की तेज आवक के चलते करीब जनवरी फरवरी तक पानी का बहाव जारी रहता है। बहते हुए झरने के विडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आस-पास के लोगों के लिए ऐ पिकनिक स्पॉट बन चुका है। लोग यहां फोटो खींचने के लिए आते रहते हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





