Home » प्रदेश » मोदी सरकार के 11 वर्ष हुए पूरे, गोगुंदा में हुआ संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन

मोदी सरकार के 11 वर्ष हुए पूरे, गोगुंदा में हुआ संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन

गोगुंदा (Udaipur)- शुक्रवार को ब्लॉक भारतीय जनता पार्टी मंडल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन आयोजित किया गया आयोजन में मोदी सरकार द्वारा 11 वर्ष में जन-कल्याणकारी योजनाएं सुशासन का लेखा-जोखा रखने के साथ प्रबुद्ध जनों का मेवाड़ी साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उदयपुर देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना घर-घर नल योजना उज्जवला योजना वक्फ बिल संशोधन राम मंदिर धारा 370 सीएए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसे विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में पूर्व रिटायर्ड फौजी शिव सिंह झाला, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक डीसी मेघवाल मंडल, महामंत्री पृथ्वी सिंह राजपूत ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी जैन, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप गमेती, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!