Home » प्रदेश » जल जीवन मिशन सहित विभागीय योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

जल जीवन मिशन सहित विभागीय योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

उदयपुर/ जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रविन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुआ। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के तय लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसई चौधरी ने जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अन्तर्गत 14 पंचायत समिति के 1 हजार 879 ग्रामों में से प्रस्तावित 1 हजार 806 ग्रामों की स्वीकृति प्राप्त कर ली गयी है। 66 ग्राम नॉन फिजिबल है तथा 5 ग्राम शहरी जल योजना उदयपुर से लाभान्वित एवं 1 ग्राम खेरवाडा छावनी पूर्व से लाभान्वित है। 1 ग्राम देवला का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया गया हैं ।

वृहद् परियोजना के अतिरिक्त अन्य परियोजना (ओटीएमपी) में 1 हजार 385 ग्रामों के 3 लाख 23 हजार 938 परिवारों को लाभान्वित करने हेतु स्वीकृत राशि रूपये 2 हजार 234 करोड़ के विरुद्ध 1 हजार 370 ग्रामों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाकर 1 हजार 130 ग्रामों के 2 लाख 72 हजार 452 परिवारों को लाभान्वित करने हेतु राशि रूपये 1 हजार 613.08 करोड़ के कार्यादेश जारी कर दिए गए है एवं कार्य प्रगति पर है। बैठक में पीएचईडी के एक्सईएन ललित कुमार नागौरी समेत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!