उदयपुर/ जिला कलेक्टर नमित मेहता बुधवार को वल्लभनगर के रून्डेड़ा और मावली के रोहिड़ा गांव पहुंचे। रून्डेड़ा में वे स्वर्गीय वरदीचंद मेनारिया के घर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होने स्वर्गीय वरदीचंद के परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी। इसी प्रकार जिला कलक्टर मावली उपखंड क्षेत्र के रोहिड़ा गांव पहुंचे। यहां पर उन्होने दिवंगत प्रकाश चंद्र मेनारिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान वल्लभनगर एसडीएम सुरेन्द्र पाटीदार, मावली एसडीएम रमेश सीरवी भी जिला कलक्टर के साथ थे। ध्यातव्य है कि हाल ही में अहमदाबाद में हुई वायुयान दुखांतिका में वरदीचंद और प्रकाश चंद्र की मृत्यु हो गई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





