Home » प्रदेश » ग्रामीणों का आरोप एक महीने से नहीं खुला आंगनबाड़ी केंद्र

ग्रामीणों का आरोप एक महीने से नहीं खुला आंगनबाड़ी केंद्र 

                        रिछवाडा आंगनबाड़ी केंद्र 

सायरा (Udaipur)- क्षेत्र के कडेच ग्राम पंचायत के रिछवाडा गांव में चल रही आंगनबाड़ी केन्द्र को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत एक महीने से आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़ा हुआ है। अगर एक महीने के दौरान कभी आंगनबाड़ी का ताला खूल भी गया तो वो खाना पकाने वाली लुगा बाईं ने खोला और फोटो खींचने के बाद फिर बंद कर दिया गया है। अब ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र के लगातार बंद रहने और बच्चों को फल दूध और पोषाहार वितरण नहीं करने के चलते बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजना भी बंद कर दिया है। इस आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना पकाने वाली लुगा बाई, आशा सहयोगिनी शांता बाई, कार्यकर्ता बालू बाई कार्यरत्त है। आपको बता दें कि हर आंगनबाड़ी केंद्र पर न्युनतम 25 बच्चों को एडमिशन दिया जाता है लेकिन इस गांव का क्षेत्रफल ज्यादा होने के चलते 71 बच्चे प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र पर आते हैं।

(1)जहां तक मुझे सूचना मिली है कार्यकर्ता मेडिकल पर है और सहायिका द्वारा केंद्र प्रतिदिन खोला जा रहा हैं।

सीडीपीओ दीपिका

(2)आंगनबाड़ी कर्मचारीयों को गर्मी और सर्दी में दस- दस दिनों की छुट्टियां मिलती है। इस दौरान ऐ लोग छुटियां पर थे । लेकिन दोनों को एक साथ छुट्टियां नहीं मिलती है अगर कार्यकर्ता को पहले छुट्टी मिली है और बाद में सहायिका को दि जाती है।

     प्रतिभा लेडी सुपरवाइजर 

(3)कुछ समय से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ा । इस दौरान मेरे भी तबियत ठीक नहीं थी तो आंगनबाड़ी केंद्र जाना नहीं हुआ।

     कार्यकर्ता बालू बाई

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!