Home » प्रदेश » जिला कलक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से गंगू कुंड पर किया श्रमदान

जिला कलक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से गंगू कुंड पर किया श्रमदान

उदयपुर/ गंगू कुंड पर शनिवार प्रातःकाल विशेष चहल- चहल- चहल-ल रही। जिले का प्रशासनिक कार्य करने वाले आला अधिकारियों के हाथ में बड़े-बड़े झाड़ू और साफ-सफाई के अन्य औजार थे। सभी ने जब झाड़ु बुहारना प्रारम्भ किया तो वहां उपस्थित आमजन भी उनके साथ जुट गए। अवसर था वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गंगू कुंड पर श्रमदान का।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कार्यक्रम की कमान स्वयं सम्भाली और अधीनस्थ अधिकारियों के लिए प्रेरणा बने। देखते ही देखते जिसे जहां कचरा और गंदगी दिखाई दी वह उसे साफ करने में जुट गया। कुंड के आस-पास स्थित छतरियों के बीच अटी-पड़ी गंदगी, दीवारों में उग आए पीपल के पौधे व झाड़ियां, कंकड़-पत्थर, कीचड़, गाद निकालने का कार्य किया जाने लगा। उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य लोग जिला कलेक्टर के कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे चले श्रमदान के दौरान सभी के माथे पर पसीनें की बूंदें टपक रही थीं लेकिन चेहरे पर उत्साह व अभियान में सहभागिता की संतुष्टि झलक रही थी। श्रमदान से परिसर से निकले कचरे को इकट्ठा कर निगम के कंटेनर्स में भरकर वहां से ले जाया गया। अभियान के तहत गंगू कुंड परिसर में जिला कलक्टर ने आम का पौधा भी रोपा।

श्रद्धालु लें नियमित सफाई की जिम्मेदारी

गंगू कुंड परिसर स्थित मंदिरों के पुजारियों ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि पूजा-पाठ एवं अन्य अनुष्ठानों के लिए आने वाले लोग परिसर में कचरा छोड़ जाते हैं। टोकने पर कुछ लोग कचरे का निस्तारण कर देते हैं लेकिन अधिकांश अनसुना कर देते हैं। इस पर जिला कलक्टर ने पुजारियों से कहा कि यहां नियमित आने वाले श्रद्धालुओं की एक टीम तैयार करें जो स्वेच्छा से परिसर को साफ रखने का बीड़ा उठाए। यहां आने वालों को अनुष्ठान पश्चात सफाई के लिए प्रेरित करने कार्य भी यह टीम करें। इससे न केवल परिसर साफ रहेगा बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनेगा। आमजन को जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही वंदे गंगा अभियान का उद्देश्य है।

अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी जुटे

पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी भी जिला प्रशासन के इस श्रमदान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और श्रमदान किया। समाजसेवी गजपाल सिंह चौहान उनके कई कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, दोनों एडीएम दीपेंद्र सिंह व वार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने साफ-सफाई का कार्य किया। एसडीआरफ, सिविल डिफेंस (जिला क्विक रेस्पोंस टीम), हिंदुस्तान स्काउट-गाइड, भारत स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन जिला प्रशासन के इस श्रमदान कार्यक्रम के सहभागी बने।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!