Home » प्रदेश » आई.टी. यूनियन के सदस्य पूरे प्रदेश में करेगें वृक्षारोपण

आई.टी. यूनियन के सदस्य पूरे प्रदेश में करेगें वृक्षारोपण

उदयपुर/ राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी और प्रदेश महासचिव गौरव गुप्ता ने वृक्षारोपण करने की अपील की है। प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने एवं प्रकृति संरक्षण हेतु वृक्षारोपण ही एक मात्र उपाय है। पूरे प्रदेश में ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण अभियान के तहत राजस्थान में पौधे लगाने की योजना चल रही है। यह अभियान जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू किया है। ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण अभियान के तहत राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी तथा प्रदेश महासचिव गौरव गुप्ता ने प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष को 100 वृक्षारोपण करने की अपील की है।

प्रदेश प्रवक्ता एवं उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव ने बताया कि ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण अभियान के तहत राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी तथा प्रदेश महासचिव गौरव गुप्ता ने प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष को 100 वृक्षारोपण करने की अपील के तहत उदयपुर संभाग में सात जिलों में प्रत्येक जिले के अनुसार 700 वृक्षारोपण किया जाएगा तथा इसी क्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने आज वृक्षारोपण करके शुभारंभ कर दिया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]