Home » प्रदेश » अहमदाबाद विमान हादसा राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

अहमदाबाद विमान हादसा राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

उदयपुर/ अहमदाबाद में हुए विमान हादसों में उदयपुर के भी चार यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावितों के घर पहुंच कर रिश्तेदारों से जानकारी ली। साथ ही इस विकट घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ होने का भरोसा दिलाया।

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सहेली नगर उदयपुर निवासी संजीव मोदी के पुत्र शुभ और पुत्री शगुन, रूण्डेडा वल्लभनगर निवासी वरदीचंद मेनारिया तथा रोहिड़ा मावली निवासी प्रकाशचंद्र मेनारिया भी सवार थे। हादसे से प्रभावितों की जानकारी सामने आने पर जिला कलक्टर नमित मेहता, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ गुरूवार शाम सहेलीनगर स्थित संजीव मोदी के निवास पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुका था। निवास पर कुछ रिश्तेदार व पड़ौसी मौजूद थे। जिला कलक्टर मेहता ने रिश्तेदारों से जानकारी ली तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इसी प्रकार वल्लभनगर एसडीएम सुरेंद्र पाटीदार सहित अन्य अधिकारी वरदीचंद मेनारिया के निवास पर तथा मावली तहसीलदार-थानाधिकारी सहित अन्य रोहिड़ा में प्रकाशचंद्र मेनारिया के निवास पर पहुंचे। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जिला प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]