Home » प्रदेश » धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ संतृप्ति अभियान 15 से

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ संतृप्ति अभियान 15 से

उदयपुर/ धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ संतृप्ति अभियान का आयोजन 15 से 30 जून तक होगा। इस दौरान जिले के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित होंगे जिसमें कुल 17 विभागों के विभिन्न योजनाओं से वंचित रहे लोगों को योजनाओं का हाथों-हाथ लाभ दिया जाएगा। वहीं उपखण्ड स्तर पर 15 से 30 जून तक जागरूकता के उद्देश्य से थीम आधारित विविध गतिविधियां भी आयोजित की जाएग, जिसमें धरती आबा अभियान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को जागरूक करे। साथ ही कैंपों के आयोजन के दौरान आवश्यक संसाधन भी कैंप स्थल पर उपलब्ध हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इन शिविरों से जुड़े और लाभ ले सकें। इस दौरान जिला परिषद सीईओ रिया डाबी और टीएडी उपायुक्त रागिनी डामोर ने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की भी समीक्षा

बैठक के दौरान वर्तमान में प्रगतिरत वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा हुई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ब्लॉकवार अभियान की प्रगति जानी तथा निर्देश देते हुए कहा कि बुधवार प्रातः तक जिले की पूरे राज्य में तीसरी रैंक है और यदि सभी इसी प्रकार प्रयास करते रहे तो शीघ्र जिला प्रथम स्थान पर होगा। उन्होंने बैठक के दौरान अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले उपखंड अधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम को को बधाई देते हुए इसी प्रकार कार्य करने की बात कही। साथ ही अभियान के एंड्रॉइड एप पर ज्यादा से ज्यादा आयोजित हुई गतिविधियां अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, वाटरशेड अधीक्षण अभियंता अतुल जैन, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीसी के माध्यम से जिले के समस्त उपखंड अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!