Home » प्रदेश » पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री करने वाले 8 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री करने वाले 8 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे 

सायरा (Udaipur)- मंगलवार को जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री पर कारवाई करते हुए 110 शराब के अवैध कार्टून के साथ 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह कारवाई जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हाइवे पर अवैध शराब ब्रिकी व अन्य अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान में की गई।

पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू द्वारा जिला स्पेशल टीम का गठन किया गया जिसमें सुखेर, गोगुंदा, बेकरिया सहित सायरा थाने के थानाधिकारी शामिल रहे।

अलग-अलग स्थानों पर टीमों ने दबिश देते हुए सुखेर 02, गोगुंदा 03 बेकरियां सहित सायरा में 02 कार्यवाही की गई। कार्रवाई में गिरफ्तार हुए अभियुक्त किराणा दुकानों की आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए पायें गये थे। कारवाई में जिलेभर से 8 प्रकरण दर्ज जिसमें 08 आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की गिरफ्तारी में गोगुंदा थाने के काकन का गुड़ा निवासी भीम सिंह पिता भवर सिंह , देवरो का खेड़ा निवासी बाबू सिंह , पालछ मजावाद निवासी अभय सिंह , सायरा थाने के नारो का गुड़ा निवासी मिट्ठू उर्फ मीठालाल , सुआवतो का गुड़ा निवासी भंवरलाल , बेकरियां थाने के मालवा का चौराहा निवासी दिनेश , सुखेर थाने के जय मातादी होटल कैलाशपुरी से शैतान सिंह और घोडाघाटी निवासी लक्ष्‍मण सिह को गिरफ्तार किया गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!