Home » प्रदेश » गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने स्वर्गीय पायलट को अर्पित की पुष्पांजलि

गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने स्वर्गीय पायलट को अर्पित की पुष्पांजलि

गोगुंदा (Udaipur) – बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि पर मौन रखकर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी।

इस दौरान कमेटी (ए) के देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, श्री गणेश क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष भैरुलाल सुथार, अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, कोटडा प्रभारी भाणाराम गरासिया, उप सरपंच लालकृष्ण सोनी, पूर्व जिला सदस्य केसूलाल खैर, नाथुलाल मेघवाल, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नांदेशमा ओम प्रकाश जोशी, सुरेश लौहार, निर्भय सिंह देवडा, राजेन्द्र सिंह झाला, गुलाबसिंह झाला,मजावद जीएसएस के उपाध्यक्ष रमेश सुथार, हडमत सिंह झाला, ब्लॉक महासचिव लघु टेलर, तेजसिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह, श्याम सुंदर पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!