Home » प्रदेश » श्री घटेश्वरी माता मंदिर पर ध्वजा परिवर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्री घटेश्वरी माता मंदिर पर ध्वजा परिवर्तन महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गोगुंदा (Udaipur) – क्षेत्र के गहलोतों का गुड़ा के समीप घटामाता मंदिर में श्री घटेश्वरी महिषासुर मर्दिनी घटामाता मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय ध्वजादंड एवं ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार रात्रि को भक्ति संध्या और जागरण से हुआ। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश पुरी एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिभाव से ओतप्रोत इस संध्या में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों के साथ झूमते नजर आए। बुधवार प्रातः 6:30 बजे नरेंद्र सिंह झाला के निवास से बाजे-गाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नवीन ध्वजादंड यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए श्री घटामाता मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर पंडित गणेश लाल पालीवाल द्वारा विधिविधान से ध्वज पूजन और अनुष्ठान कराए गए। तत्पश्चात भक्तों द्वारा नई ध्वजा को मंदिर शिखर पर स्थापित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल पालीवाल ने अध्यक्षता की, जबकि नरेंद्र सिंह झाला मुख्य अतिथि रहे। प्रेम सिंह झाला और भंवर सिंह झाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपाध्यक्ष भैरू सिंह गहलोत एवं माधवलाल पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गहलोतों का गुड़ा, झालों का गुड़ा, ठाकरों का गुड़ा, डिमड़ी, राव माड़ड़ा, देवियों की भागल, धोलावड़ी, डूलावतों का गुड़ा, श्रीमालियों की मादड़ी सहित अनेक गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रमुख श्रद्धालुओं में किशन सिंह, भेरू सिंह, भोप सिंह, कुंदन सिंह, मंगनीराम, जोध सिंह, नाहर सिंह, सुंदरलाल, अमर सिंह, गणपत सिंह, रघुवर सिंह, बाबू सिंह देवड़ा, दौलत सिंह, भंवर सिंह, गणेश लाल, पुष्कर भारती सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। ट्रस्ट सचिव बाबू सिंह गहलोत ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!