
उदयपुर – मंगलवार को युवा कांग्रेस उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी ने पूर्ववर्ती सरकार की चिरंजीवी योजना को सफल लागू करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकारणी ने ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को वर्तमान सरकार द्वारा सुचारू रूप से लागू नहीं किया जा रहा हैं जिससे ग़रीब जनता परेशान हो रही है ।
ज्ञापन सौंपे जाने के तत्पश्चात जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्य-योजना पर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अतुल सारगिया, देहात जिला कांग्रेस महासचिव उदयपुर देहात कुशलेश चौधरी,कार्यकारी जिला अध्यक्ष बालू भील , कार्यकारी अध्यक्ष रवि खटिक ,प्रदेश महासचिव यशपाल सिंह, गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिह झाला, उदयपुर ग्रामीण अध्यक्ष अक्षय चौधरी , मावली विधानसभा महासचिव योगेश पुष्करणा,जिला महासचिव दिनेश जोशी,जिला महासचिव मोहित चौधरी,जिला महासचिव दीपक पुष्करणा,खेरवाड़ा उपाध्यक्ष दीपक मीणा,गोगुंदा विधानसभा महासचिव दुष्यंत शर्मा,गोगुंदा विधानसभा सचिव प्रकाश गमेती सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





