गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र के रावलिया कलां ग्राम पंचायत में मंगलवार को वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व प्रधान पप्पू राणा, मण्डल अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि एक अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
उपप्रधान ने जल के महत्त्व के बारे में बताते हुए आमजन को इससे जुडाव करते हुए जन अभियान के रूप में वन्दे गंगा कार्यक्रम को मनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु कहा गया । कार्यक्रम के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के सहायक अभियंता दिव्या द्वारा MJSA 2.0 प्रथम चरण अन्तर्गत करवाये गए । वहीं 167 कार्यों कार्यों का अवलोकन करवाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां जैसे पीपल पूजन, पौधारोपण कार्य, तुलसी पौधा वितरण, श्रमदान, जल पूजन एवं दीपदान कार्य अध्यन किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





