गोगुंदा (Udaipur) – सोमवार को क्षेत्र में सिक्किम के राज्यपाल का दौरा रहा। वे एक निजी कार्यक्रम के लिए गोगुंदा आए थे। बता दें कि सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने उदयपुर जिले से जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के निजी आवास पर शिरकत की । इस दौरान जिला अध्यक्ष के छोटे भाई धर्मेश तेली को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कर आशीर्वाद दिया।

इस दौरान विधायक प्रताप लाल ग़मेंती, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी , वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर ,उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी , नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत, पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील, पूर्व मंडल अध्यक्ष सायरा दिनेश सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सायरा पुनाशंकर जोशी, पूर्व जिला मंत्री दया लाल चौधरी, मंडल संयोजक डीसी मेघवाल ,मीडिया प्रभारी सुरेश तेली ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सोनी , महामंत्री पृथ्वी सिंह राजपुत, पवन सोनी ,कमलेश तेली, हरीश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





