Home » प्रदेश » सायरा में कलेक्टर का दौरा , गौशाला में वंदे गंगा अभियान गतिविधियों का किया अवलोकन

सायरा में कलेक्टर का दौरा , गौशाला में वंदे गंगा अभियान गतिविधियों का किया अवलोकन

सायरा (Udaipur)- जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को सायरा क्षेत्र का दौरा कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

जिला कलक्टर मेहता शनिवार दोपहर बाद पंचायत समिति सायरा की ग्राम पंचायत विसमा पहुंचे। उन्होंने उमरणा गांव में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में वंदे गंगा अभियान के तहत की गई साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गायें हैं। संचालकों से राज्य सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता, दवाओं आदि केबारे में चर्चा करते हुए सहायता राशि शीघ्र आवंटित किए जाने के लिए आश्वस्त किया।

इसके पश्चात् मेहता ब्राह्मणों का कलवाना गांव पहुंचे। वहां उन्होंने खेल मैदान तथा मनरेगा में जल संचय के लिए निर्मित एनिकट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने पौधरोपण भी किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।प्रारंभ में जिला कलक्टर के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीणोंने उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास अधिकारी सायरा महिपसिंह सहित सरपंच, स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!