Home » प्रदेश » निर्जला एकादशी पर श्रमदान से निर्मल हुए जलस्त्रोत शहर सहित जिले भर में जलस्त्रोतों पर किया श्रमदान

निर्जला एकादशी पर श्रमदान से निर्मल हुए जलस्त्रोत शहर सहित जिले भर में जलस्त्रोतों पर किया श्रमदान

उदयपुर– जल का महत्व समझने और संचय के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन का भी अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान के दूसरे दिन निर्जला एकादशी के अवसर पर जिले भर में जलस्त्रोतों को श्रमदान करके निर्मल बनाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के साथ ही आमजन ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, जल संसाधन आदि विभागों के तत्वावधान में गुलाब बाग परिसर स्थित कुत्ता बावड़ी पर श्रमदान हुआ। सुबह 6 बजे से पुलिस व प्रशासन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, एनएसएस, स्काउट-गाइड स्वयंसेवक आदि बड़ी संख्या में बावड़ी पर पहुंच गए। नगर निगम की टीम सफाई के लिए जरूरी संसाधन लेकर पहुंची। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, एएसपी उमेश ओझा, गोपाल स्वरूप मेवाड़ा आदि की अगुवाई में श्रमदान का शुभारंभ किया गया। एडीएम सहित सभी अधिकारियों ने बावड़ी के पानी में से कचरा निकाला। श्रमवीरों ने बावडी की सीढ़ियों तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की। कुछ ही देर में बावड़ी का स्वरूप निखर उठा।
इस दौरान गिर्वा एसडीएम सोनिका कुमारी, नगर निगम के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश पुजारी, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण अतुल जैन, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन मनोज जैन, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यनारायण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, खिलाड़ी, नगर निगम की टीम, एनएसएस, स्काउट-गाइड स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।

उधर, निर्जला एकादशी के अवसर पर जिले भर में जलस्त्रोतों पर सफाई अभियान चलाया गया। सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन के सहयोग से जलस्त्रोतों की साफ सफाई की गई

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!