Home » प्रदेश » प्रभारी सचिव टीण् रविकांत ने ली जिले की समीक्षा बैठक

प्रभारी सचिव टीण् रविकांत ने ली जिले की समीक्षा बैठक

उदयपुर – प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग तथा उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टीण् रविकांत ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बाढ़ नियंत्रण और अन्य वर्षाजनित खतरों की पूर्व तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

बाढ़ नियंत्रण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर फोकस

प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए तथा वहां तैनात कर्मचारी संवेदनशीलता एवं सतर्कता से कार्य करें। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने और जनजातीय क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद की उपलब्धता की जानकारी दी गईए जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त खाद का स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा ताकि शॉर्टफॉल की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा के आवेदन पीएम कुसुम योजनाए मुख्यमंत्री लाड़ो प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए सुझाव

उदयपुर को विश्वविख्यात पर्यटन स्थल बताते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय अनुभव मिलने चाहिए। उन्होंने आवागमन को आसान बनाने के लिए नगर निगम व संबंधित विभागों को पैदल पथ वन.वेए नो.व्हीकल ज़ोन जैसे विकल्पों का अध्ययन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पर्यटकों द्वारा दिए जा रहे फीडबैक के विश्लेषण पर जोर देते हुए कहा कि इन्हें सुधार का आधार बनाया जाए।

बिजली व्यवस्था और स्वच्छता पर भी दिए निर्देश

प्रभारी सचिव ने बिजली लोड शेडिंग व ट्रिपिंग की स्थिति और बहाली में लगने वाले समय की जानकारी ली और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति कहीं भी सड़क कटिंग न हो और जल जीवन मिशन के तहत खुदी हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए। स्वच्छता के संबंध में उन्होंने कहा कि उदयपुर की प्रतिष्ठा के अनुरूप शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलाने के प्रयास किए जाएं।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला कलेक्टर नमित मेहता एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह जिला परिषद सीईओ रिया डाबी यूडीए आयुक्त राहुल जैन नगर निगम आयुक्त रामप्रकाशए गिर्वा उपखंड अधिकारी सोनिका कुमारी प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!