
गोगुंदा (Udaipur)- पिंडवाड़ा उदयपुर हाइवे पर बुधवार को लगातार दो हादसे सामने आए। सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर हाइवे किनारे पलट गया वहीं दोपहर में खोखरिया नाल के पास दोनों सुरंग के बीच गलत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने पिंडवाड़ा से उदयपुर जाते वक्त एक ईको कार को चपेट में ले लिया। कार में ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोटे आई है। हाइवे पेट्रोलिंग के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे जिन्होंने क्रेन की सहायता से कार को साइड में करवाया। घायलों को हाइवे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। ट्रेलर चालक ट्रेलर को कुछ दूरी पर जाकर साइड में खड़ा किया। बैंकरिया पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





