Home » प्रदेश » आमजन से जुड़ी सेवाओं में लाएं तत्परताः जिला कलेक्टर मेहता

आमजन से जुड़ी सेवाओं में लाएं तत्परताः जिला कलेक्टर मेहता

उदयपुर/ जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चैंबर में बिजली, स्वास्थ्य एवं पेयजल विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने तीनों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से जनहित से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की और संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर मेहता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को राहत पहुंचाने के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पेयजल आपूर्ति और वंदे गंगा अभियान की तैयारियों पर ज़ोर

बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, हेडपंप मरम्मत की प्रगति और जलाशयों में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली गई। साथ ही आगामी 5 जून से प्रारंभ हो रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश – जन-जागरूकता में लाएं तेजी

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चर्चा करते हुए मेहता ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि  गतिविधियां बढ़ाई जाएं डोर-टू-डोर अभियान चलाकर नागरिकों को सतर्क किया जाए और बीमारियों से संबंधित आंकड़ों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान – शिकायतों का त्वरित समाधान हो

उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि जिले में बिजली कटौती की सूचना प्रतिदिन साझा की जाए उन्होंने नवीन कृषि कनेक्शन के आवेदनों की समीक्षा करते हुए संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्यए एसई पीएचईडी रविंद्र चौधरी एवीवीएनएल एसई के आर.मीणा उपस्थित रहे ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!