Home » प्रदेश » आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व महिला पर्यवेक्षकों को मोबाइल फोन वितरण का हुआ शुभारंभ

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व महिला पर्यवेक्षकों को मोबाइल फोन वितरण का हुआ शुभारंभ

उदयपुर/ आंगनवाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं के प्रभावी मोनिटरिंग के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला पर्यवेक्षकों को मोबाइल फोन वितरित का शुभारंभ जिला कलक्टर नमित मेहता एवं उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास एनएल मेघवाल ने किया।

मेघवाल ने बताया कि पोषण ट्रेकर एप की प्रभावी मोनिटरिंग के लिए जिले में 2477 मोबाईल फोन आँगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं महिला पर्यवेक्षकों को वितरण किये जाएंगे। आँगनवाडी केंन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाएं यथा पूरक पोषाहार, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शाला पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, देखरेख, वृद्धि निगरानी, स्वास्थ्य जाँच, टीकाकरण आदि की प्रभावी मोनिटरिंग इन स्मार्ट फोन के माध्यम से की जायेगी। आंगनबाडी केन्द्रों के लाभार्थी जो कि गर्भवती/धात्री माताएं, 6 माह से 6 वर्ष के बालक जिनको पोषाहार और प्री स्कूल शिक्षा आंगनबाडी केन्द्रों पर प्रदान की जाएगी। उक्त सभी सेवाओं की मोनिटरिंग पोषण ट्रेकर एप्प के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

जिले में वर्तमान में 2368 आंगनवाडी केन्द्र संचालित हैं तथा 13 बाल विकास परियोजनाएं हैं तथा जिले में लाभार्थी 6 माह से 6 वर्ष के 129526 बालक तथा गर्भवती/ धात्री माताएं 21495 हैं। स्मार्टफोन के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं को शत प्रतिशत पोषाहार वितरण कर डाटा एण्ट्री 6 माह से 3 साल तक बच्चों को पोषाहार वितरण, वृद्धि निगरानी पर मोनिटरिंग, अतिकुपोषित बच्चों की मोनिटरिंग, कुपोषित बच्चों की मोनिटरिंग,आधारभूत संरचना अन्तर्गत शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं की मोनिटरिंग की जाएगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!