Home » प्रदेश » तरपाल में शनिवार को निकली भव्य कलश शोभायात्रा,रविवार को संपन्न हुई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

तरपाल में शनिवार को निकली भव्य कलश शोभायात्रा,रविवार को संपन्न हुई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 

सायरा (Udaipur)- क्षेत्र के तरपाल गांव में श्री बाबा रामदेव मंदिर निर्माण सेवा समिति की ओर से आयोजित हो रहे दो दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। महोत्सव को लेकर प्रथम दिन तरपाल गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकली । कलश यात्रा नवनिर्मित बाबा रामदेव जी के मंदिर से रवाना हुई जो मुख्य बाजार से होते हुए वरवेला बावड़ी पर पहुंची जहां बावड़ी पर पूजा हवन कर कलश भरे गए। इस दौरान समाजजनों ने रामदेव जी के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर खूब ठुमके लगाए। कलश शोभायात्रा में भारी मात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रात्रि जागरण में गायक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

बाबा रामदेव जी के नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर सैकड़ों लोगों ने भजन संध्या में भाग लिया जिसमें भजन गायक कन्हैया लाल कोसेलाव, दीपक कमलवास और तख्तमल सिसोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुतियों के दौरान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न बोलियां लगाई गई।

महोत्सव में ढालोप के रघुनाथ पीर आश्रम के संत बालकनाथ, जरगा धूणी नया स्थान के संत भैरूदास, नांदेशमा धूणी के संत उगमदास, बौखाड़ा धूणी के संत प्रकाशदास, मजाम धूणी के संत बाबूदास, भारोड़ी के भूरदास, गोगुंदा के वनदास व वीरपुरा के प्रकाशदास सहित समाज के कई गादीपति संतों ने शिरकत दी।

वहीं रविवार सुबह से ही दोपहर तक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा का शुभारंभ रविवार अल सुबह हवन के साथ शुरू हुई । इस दौरान बाबा रामदेव जी मंदिर में मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना कर गाय विवाह करने के पश्चात मंदिर पर स्वर्ण कलश व ध्वजा चढ़ाई गई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!