
गोगुंदा (Udaipur) – थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप गांजे की सप्लाई मोटरसाइकिल के जरिए करता था । थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाईकिल छोडकर भागने लगें । जिसमें से एक व्यक्ति मौका देख कर झाडियों में भाग गया वहीं एक व्यक्ति के कब्जे से एक कट्टे में रखे 04 किलो 57 ग्राम अवैध गांजे को जब्त किया गया।अवैध गांजे के तस्करी करने वाला आरोपी बेरा कातरा, नयावास (कोटड़ा) निवासी राम पुत्र मालराम है जिनको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी करते हुए फरार अभियुक्त की तलाश जारी की है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





